फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the name of temple renovation, the contractor grabbed ten lakh rupees and goods, absconded

Pratapgarh News: मंदिर जीर्णोद्धार के नाम पर ठेकेदार ने हड़पे दस लाख रुपये और सामान, फरार

Sun, 13 Aug 2023 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 13 Aug 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
In the name of temple renovation, the contractor grabbed ten lakh rupees and goods, absconded
मुंबई के उद्योगपति ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी फरार
विज्ञापन


- बाबा विशंभर नाथ शिव मंदिर का मामला


पट्टी। डाही गांव बाबा विशंभर नाथ शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का काम करा रहे ठेकेदार ने दस लाख रुपये के साथ सीमेंट-सरिया सहित अन्य सामान हड़प लिए। मंदिर का जीर्णोद्धार कराने वाले मुंबई के उद्योगपति ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आसपुर देवसरा के डाही गांव निवासी उद्योगपति रामदेव पांडे उर्फ मुन्ना मुंबई में रहते हैं। उनका पूरा कारोबार मुंबई में ही है। वह किसी आयोजन में शामिल होने ही घर पर आते हैं। रामदेव करीब चार करोड़ की लागत से बाजार में स्थित पुराने शिव बाबा विशंभर नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करा रहे हैं। इसका ठेका पट्टी के विरौती गांव निवासी काशी यादव ने लिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि ठेकेदार ने मंदिर के चारों तरफ खोदाई करा दी। इससे मंदिर के अस्तित्व पर ही संकट मंडराने लगा। उद्योगपति रामदेव ने ठेकेदार को दस लाख रुपये नगद दिए थे। ईंट-सरिया समेत भवन निर्माण के लिए अन्य सामान मंगाए। आरोप है कि ठेकेदार दस लाख रुपये और सामान लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामदेव ने इस संबंध में ठेकेदार काशी यादव से 11 जुलाई को बात की तो उसने रिवाल्वर निकाल ली। गोली मारने की धमकी देते हुए कहा कि मजदूरों से मुकदमा लिखवाकर फंसवा दूंगा। उद्योगपति ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो कोतवाली के उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह मामले की जांच करने पहुंचे।

जांच में उपनिरीक्षक को मामला धोखाधड़ी प्रतीत हुआ तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट में भी आरोपित काशी यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की बात लिखी। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि शिकायत में मामला सही पाया गया। मंदिर का पैसा लेकर ठेकेदार भाग निकला। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed