फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   in the murder of a youth case in 5 people with pradhan

युवक की हत्या में प्रधान समेत 5 पर केस

Sat, 28 Mar 2020 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
in the murder of a youth case in 5 people with pradhan
श्राद्ध में शामिल होने आए युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बाघराय थाना क्षेत्र के कोडराजीत गांव में शुक्रवार की शाम कमलेश बहादुर सिंह के पिता कुंवर बहादुर सिंह का श्राद्ध था। इसमें गांव का मनोज सिंह (30) पुत्र स्व. भोला सिंह भी मौजूद था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर सिंटू सिंह पुत्र मनोज सिंह को हुई तो वह भी अपने समर्थकों संग श्राद्ध में पहुंच गया। आमना सामना होते ही सिंटू सिंह ने असलहा निकाल लिया। यह देख मनोज वहां से भागने लगा। इस पर सिंटू सिंह ने उसे दौड़ाकर पेट में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन प्रयागराज भेजवाया। जहां इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। शनिवार को मृतक की मां शकुंतला सिंह पत्नी स्व. भोला सिंह की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने सिंटू सिंह, रिंकू सिंह पुत्र मनोज सिंह, पूनम सिंह पत्नी स्व. राजेश सिंह, मनोज सिंह पुत्र अवधेश सिंह, मिथुन सिंह पुत्र शंकर सिंह, मोहित सिंह पुत्र राजेश सिंह, विनय सिंह जौनपुर, ओमप्रकाश सरोज वर्तमान सेक्त्रस्ेटरी ग्राम पंचायत कोडराजीत व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed