फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the enmity, the former General Secretary of the Advocates' Union was fired upon, a case of attempt to murder was registered against five people.

रंजिश में अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री पर झोंका फायर, पांच पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Sat, 07 Aug 2021 12:04 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 07 Aug 2021 12:04 AM IST
सार

रंजिश में संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री से मारपीट की गई। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचा से फायर झोंक दिया। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी।

विज्ञापन
In the enmity, the former General Secretary of the Advocates' Union was fired upon, a case of attempt to murder was registered against five people.

विस्तार

रंजिश में संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री से मारपीट की गई। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचा से फायर झोंक दिया। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल पूर्व महामंत्री को प्रयागराज रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। उधर, घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के बेलहा निवासी संदीप सिंह तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री रह चुके हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह तहसील में कामकाज निपटाकर घर चले गए। रात नौ बजे वह पैदल ही गांव में अपने चाचा विजय सिंह के घर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान रंजिश मेें घात लगाकर बैठे कमलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, आशुतोष सिंह, हिमांशु व विद्यांशु ने लाठी-डंडे से उन पर हमलाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि कमलेश सिंह ने उन पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोंका, लेकिन गोली उन्हें नहीं लगी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर ग्रामीण जुटने लगे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बेहोशी की हालत में संदीप सिंह को लालगंज सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। मामले में पीड़ित के भाई पवन सिंह की तहरीर पर कमलेश सिंह समेत पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व बलवा समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उधर, संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री पर जानलेवा हमले की जानकारी होने पर शुक्रवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed