{"_id":"5ef4fa928ebc3e42e463a336","slug":"in-protest-agaist-rise-in-inflation-the-supporters-demonstrated-on-the-buggy-pratapgarh-news-ald2793836165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई बढने के विरोध में सपाइयों बुग्गी पर सवार होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई बढने के विरोध में सपाइयों बुग्गी पर सवार होकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के साथ ही महंगाई के विरोध में गुरुवार को सपाइयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने बुग्गी पर सवार होकर कीमतों में उछाल पर अपना विरोध जताया। कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढने से खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छूने लगे हैं। अंबेडकर चौराहे पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। इसका सीधे असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। खाद्य पदार्थों के साथ ही अन्य चीजें महंगी होती जा रही हैं। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी बुग्गी पर सवार होकर पुराना मालगोदाम, भंगवाचुंगी होते हुए अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। यहां लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में हो रही वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी ने कहा कि एक ओर महामारी कोरोना वायरस से लोग परेशान हैं दूसरी ओर अब डीजल और पेट्रोल के दाम बढने से खाने-पीने के दाम आसमान छूने लगे हैं। इससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मौके पर वासिक खान, तबारक हुसैन सभासद, सद्दाम हुसैन, फारुक खान, गौरव यादव, निसार अहमद, उमेश वर्मा, श्याम यादव, सैफी सिद्दीकी, बबलू खान, शकील अहमद, सुनील माली, आजम सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी मनीष पाल आदि लोग मौजूद रहे।