{"_id":"64cd15e9f06d2737170e11d8","slug":"in-laws-beat-woman-for-dowry-case-filed-on-father-in-laws-tahrir-pratapgarh-news-c-3-1-ald1021-192104-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को पीटा, ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को पीटा, ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Fri, 04 Aug 2023 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 04 Aug 2023 08:44 PM IST
विज्ञापन
कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे गंजई गांव निवासी प्रेम चंद्र मिश्र ने थाने में तहरीर देकर बेटी के ससुरालीजनों पर उसे पीटने का आरोप लगाया है। बताया, बेटी सपना की शादी 28 फरवरी को पूरे डीह मेंहदी लोलापुर गांव निवासी राम अनुज तिवारी के साथ हुई थी।
आरोप है कि दहेज से संतुष्ट न होने पर ससुरालीजन बेटी का उत्पीड़न करने लगे। 20 जुलाई की रात सपना के पति ने शराब पीकर उसे बहुत मारा पीटा। मामले की जानकारी होने पर पिता अपनी बेटी सपना को ससुराल से घर लिवा लाए। तहरीर में पति राम अनुज तिवारी, सास अर्चना तिवारी व अन्य पारिवारीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद