फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In-laws beat up woman for dowry and snatched jewelry, case filed

Pratapgarh News: दहेज के लिए ससुरालीजनों ने महिला से मारपीट कर गहने छीने, मुकदमा दर्ज

Mon, 31 Jul 2023 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 31 Jul 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
In-laws beat up woman for dowry and snatched jewelry, case filed
कुंडा। बाघराय के देवीदीन का पुरवा गांव निवासी सूरजा देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी हथिगवां के पुरनेमऊ गांव निवासी लवकुश के साथ पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में दहेज की मांग पर एक लाख रुपये, एक बाइक, सोने की चैन अंगूठी , बर्तन कपड़े आदि दिया गया था। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन और दहेज की और मांग करने लगे। दहेज की इस मांग को सूरजा के माता-पिता पूरी नहीं कर पाए। इस वजह से उसके साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न भी किया गया। पीड़ित सूरजा ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर हथिगवां पुलिस ने सूरजना के पति लवकुश, सास देवका देवी, देवर विकास, नंद सीमा, रीना, ननदोई फूलचंद्र, अर्जुन के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन

.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed