फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   If someone is fed tea by feeding samosas, then 11 rupees will be added to the expenses.

किसी को पिलाए चाय व समोसा खिलाए तो खर्च में दिखाना होगा 11 रुपये

Tue, 11 Jan 2022 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
If someone is fed tea by feeding samosas, then 11 rupees will be added to the expenses.
election
विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के खर्च की सीमा आयोग ने 40 लाख रुपये तय की है। प्रत्याशियों को नामांकन के बाद से ही चुनाव आयोग को खर्च का ब्योरा देना होगा। प्रत्याशी ने यदि किसी को चाय पिलाई और समोसा खिलाया तो उसके खाते में 11 रुपये जुड़ जाएंगे। प्रत्याशियों को खुद ही खर्च दिखाना होगा। इसके लिए खर्च की दर तय कर दी गई हैं। राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक में अधिकारियों ने इसकी जानकारी भी दे दी है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने जनपद के बाजारों के मूल्यों के आधार पर खर्च की दर तैयार की है। जिसके मुताबिक, एक चाय किसी को पिलाने पर प्रत्याशी को अपने खर्च में पांच रुपये दिखाने होंगे। इसी तरह, एक समोसा खिलाने पर छह रुपये, बैठने के लिए प्लास्टिक कुर्सी की व्यवस्था एक दिन के लिए करने पर पांच रुपये, साधारण खाना खिलाने पर 75 रुपये और वीआईपी खाना खिलाने पर 250 रुपये खर्च में जोड़े जाएंगे। एक गमछा देने पर 46 रुपये जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं क्वालिस, सफारी जैसी गाड़ियों का एक दिन किराया चालक और तेल को छोड़कर 1200 रुपये खर्च में दिखाना होगा। इसी तरह आयोग ने टेंट हाउस, फर्नीचर, जनरेटर, माइक, प्रकाश, प्रिटिंग व छपाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गेस्ट हाउस, होटल के लिए भी किराए की दर लागू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका अनुपालन प्रत्याशियों को नामांकन के बाद से करना होगा। प्रत्याशियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित की जाएगी। इसके अलावा सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी अपने इलाके के प्रत्याशियों की सभाओं व प्रचार के दौरान होने वाले खर्च पर निगाह रखेंगे।

प्रत्याशियों पर व्यय का लेखाजोखा रखने वाली टीम करेगी निगरानी
आदर्श आचार संहिता का पालन कराने व व्यय का लेखाजोखा रखने के लिए टीम गठित की गई है। इसमें फ्लाइंग टीम, स्टैटिक टीम के अलावा सहायक प्रेक्षक टीम का गठन किया गया है। इसमें फ्लाइंग टीम अभी से सक्रिय हो गई हैं। बाकी टीमें नामांकन के बाद प्रत्याशियों की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed