फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Husband fills vermillion in front of wife in demand of sister-in-law, commotion

Pratapgarh News: पति ने पत्नी के सामने साली की मांग में भरा सिंदूर, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Husband fills vermillion in front of wife in demand of sister-in-law, commotion
तहसील में शुक्रवार को प्रेम-प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक युवती अपने ही जीजा के प्रेम में इस कदर पागल हो गई कि उसे बहन के सुहाग का भी ख्याल नहीं रहा। वह अपनी बहन की सौतन बनने की ठान ली। जीजा से शादी करने के लिए साली ने हंगामा भी किया। इन्कार करने पर साली ने जीजा की चप्पलों से पिटाई भी की। जीजा ने जब साली की मांग में सिंदूर भरा, तब जाकर वह शांत हुई।
विज्ञापन

पीलीभीत जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी संजीत की 12 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। इसी बीच उसकी पत्नी कहीं चली गई तो उसने मानिकपुर में दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद वह अपनी ससुराल आता रहा। इस बीच उसका चक्कर साली से चल गया। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे, लेकिन परिजनों को पता नहीं चल सका। शुक्रवार को साली जीजा को लेकर कुंडा तहसील पहुंच गई और शादी का दबाव बनाने लगी। जीजा ने शादी से इन्कार किया तो वह उसकी पिटाई करने लगी। यह देख मौके पर अधिवक्ताओं व लोगों की भीड़ जमा हो गई। संजीत ने पत्नी समेत ससुरालियों को फोन कर बुलाया। पत्नी के सामने साली की मांग में सिंदूर भर दिया। यह देख बड़ी बहन व मां बाप सभी भौचक्के रह गए। हाईवोल्टेज ड्रामा घंटों चलता रहा। साली अपने जीजा के साथ उसके घर जाने पर अड़ी रही। पति व बहन की करतूत देख बड़ी बहन चुपचाप सहते हुए अपने मां बाप के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed