फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Husband angry with woman commits suicide by hanging herself

Pratapgarh News: महिला से नाराज पति ने फंदे पर झूलकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Husband angry with woman commits suicide by hanging herself
फतनपुर के सिलौंधी के रहने वाले सत्यम उर्फ बहादुर ने पत्नी से नाराजगी के बाद सोमवार की रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के बाद घर में कोहराम मच गया। बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सिलाैधी निवासी 28 वर्षीय सत्यम ईरिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। रविवार को वह अपनी पत्नी अनामिका से मिलने ससुराल सराय जमुनी गया। जहां बेटे के मुंडन संस्कार के कार्यक्रम में पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वह अपने घर चला आया। सोमवार की रात उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह उसकी मां गीता सत्यम को उठाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाने लगी। भीतर से कोई जवाब न मिलने पर शोर मचाया। पड़ोसियों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो भीतर का नजारा देख दंग रह गए। बेटे के शव से लिपटकर मां गीता रोती बिलखती रही। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मां गीता सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं। सत्यम को चार साल की बेटी सृष्टि एवं दो माह का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed