फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Housing for policemen will be built in Raniganj and Fatanpur police stations

Pratapgarh News: रानीगंज और फतनपुर थानों में बनेंगे पुलिसकर्मियों के लिए आवास

Sun, 30 Jul 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 30 Jul 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
Housing for policemen will be built in Raniganj and Fatanpur police stations
आवासीय भवन और विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए 3.85 करोड़ रुपये जारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

रानीगंज। फतनपुर और रानीगंज थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को अब रहने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। दोनों थानों में चार मंजिला भवन और विवेचना कक्ष के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने आवासीय भवन और विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए 3.85 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। फतनपुर व रानीगंज थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को रहने के लिए परेशान होना पड़ता है। किराये के मकान लेने के लिए उन्हें भटकना पड़ता है। पुलिसकर्मियों की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक सतपाल ने गंभीरता से लेते हुए शासन को पत्र भेजा था।



शासन ने फतनपुर थाना परिसर में बनने वाले आवासीय भवन और विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए एक करोड़ 75 लाख की धनराशि जारी कर दी है। अब निर्माण कार्य आवास विकास विभाग को कराना है। रानीगंज थाने में भी विवेचना कक्ष और चार मंजिला बैरक के लिए 2 करोड़ 10 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। वहीं आवासीय भवन को लेकर पुलिस आसपास जमीन चिन्हित करने में जुटी है। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि दोनों थानों पर विवेचना कक्ष और आवास निर्माण के लिए धनराशि जारी हो चुकी है।
विज्ञापन


-----



तहसील के हवालात में रहने को मजबूर पुलिसकर्मी

रानीगंज थाने के पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय भवन बड़ी समस्या है। पुलिसकर्मी तहसील के आवासीय भवनों और यहां तक कि बकायेदारों के लिए बने हवालातों में रहने को मजबूर हैं। हालांकि अब आवासीय भवन के निर्माण की पहल से पुलिसकर्मियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed