फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   House tax can be deposited from any corner of the country

Pratapgarh News: देश के किसी भी कोने से जमा कर सकेंगे गृहकर

Tue, 18 Jul 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 18 Jul 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
House tax can be deposited from any corner of the country
जल्द ही शहरियों को मिलेगी नगर पालिका की ओर से सहूलियत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शहरियों के लिए राहत भरी खबर है। शहरी अब दिल्ली मुंबई में भी रहते हुए वह अपने मकान का गृहकर जमा कर सकेंगे। इसके लिए नगर पालिका एक एप तैयार करा रहा है। भवन स्वामी एप अपने मोबाइल पर इंस्टाॅल कर कहीं से कभी भी कर जमा कर सकेंगे। इससे आने वाले दिनों में लोगों को नगर पालिका कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। घर बैठे या कहीं से भी कर जमा करने की सुविधा मिलेगी।
नगर पालिका परिषद बेल्हा क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। इन मोहल्लों के करीब 14,158 भवन पंजीकृत हैं। विस्तारित क्षेत्र को मिलाकर करीब 27,123 भवन हैं। पालिका की ओर से सर्वे कराकर भवनों का कर का निर्धारण किया जाता है। गृहकर भवन के कवर्ड एरिया पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस बार नगर पालिका को अधिक से अधिक टैक्स जमा कराने का लक्ष्य दिया गया है। शहरियों को अभी टैक्स जमा करने के लिए नपा कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। इस बार बोर्ड की बैठक में सहमति बनी है कि गृहकर व मकान से जुड़े दस्तावेजों को ऑनलाइन कर दिया जाए। ताकि नगर पालिका के एप के जरिये लोग अपना गृहकर व जलकर घर बैठे ही जमा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यवस्था संचालित करने के लिए नगर पालिका की ओर से बैंकों से संपर्क किया जा रहा है। जिले में नगर पालिका के अलावा 18 नगर पंचायतें हैं। जहां अभी यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। नगर पालिका अधिकारी उन नगर पालिकाओं और नगर निगमों के कर अधीक्षकों से संपर्क कर रहे हैं, जहां ऑनलाइन टैक्स जमा करने की व्यवस्था लागू है।
---------------

इंटरकॉम का संचालन शुरू
नगर पालिका के चेयरमैन हरि प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलग-अलग कार्यालय हैं। ऐसे में किसी भी जानकारी करने के लिए पटल छोड़कर कर्मचारियों को एक से दूसरे कार्यालय तक दौड़ लगानी पड़ती थी। ऐसे में पालिका कार्यालय में इंटरकाॅम कनेक्शन करा दिया गया है। ताकि पटल पर बैठकर ही कर्मचारी हर जानकारी संबंधित को उपलब्ध करा सकें।

------------

इस नई व्यवस्था से शहरवासियों को काफी फायदा होगा। साथ ही पालिका के कर्मियों को भी कर की वसूली के लिए ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा। एप के जरिये कर जमा करने की व्यवस्था सुविधाजनक होगी।
राम अचल कुरील, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed