फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   hot day in pratapgarh

पुरवइया की मस्ती ने छीना सुकून

Tue, 19 May 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 19 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
hot day in pratapgarh
मंगलवार को दिनभर पुरवइया हवा की मस्ती ने आम लोगों का चैन-सुकून छीन लिया। दिन में बाहर तेज धूप लोगों को जलाने पर आमादा थी तो घर के भीतर उमस के कारण बुरा हाल था। हर जगह लोग पसीने से तरबतर थे। कहीं भी चैन नहीं मिल रहा था। धूप के कारण कई लोग गश खाकर गिर पड़े। सनई अनुसंधान केंद्र के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम तापमान 26.3 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना के मुताबिक, पुरवइया हवा चलने के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई। उन्होंने बताया कि पुरवइया की चाल में बदलाव के आसार नहीं है। मतलब यह कि गर्मी के साथ और उमस बढ़ने की संभावना है। सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर के वक्त पारा चढ़ा और यह तापमान बढ़ कर 40.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी और उमस को बुजुर्ग व युवा और अधेड़ किसी तरह झेलते रहे। सबसे ज्यादा परेशान छोटे बच्चे रहे।
विज्ञापन



उमस और गर्मी से बेहाल राहगीरों की मजबूरी का दुकानदारों ने खूब फायदा उठाया। अंबेडकर चौराहा, रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर जिस पानी की बोतल का दाम 20 रुपये था, उसकी कीमत ग्राहकों से 22 से 23 रुपये वसूल की गई। बेहाल ग्राहक प्यास बुझाने के लिए दुकानदारों की इस मनमानी को झेलते रहे। खीरा बेचने वालों ने भी प्रति पीस एक से दो रुपये तक दाम बढ़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसमविद् देशराज मीना की मानें तो पुरवइया हवा से उमस बढ़ने की एक खास वजह होती है। यह हवा गर्म होती है और इससे बादल भी आ जाते हैं। हवा की गर्मी और बादलों की नमी के कारण तापमान में गर्मी और नमी के मिश्रण से उमस पैदा हो जाती है। नमी के कारण शरीर को हवा असर नहीं करती और गर्मी रहती ही है। इससे बदन का पसीना सूख नहीं पाता। पसीना बराबर बहते रहने से शरीर में पानी की मात्रा घट जाती है। जिसकी वजह से आदमी व्याकुल हो कर झल्लाने लगता है। मौसम विद के तजुर्बे की पुष्टि जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. पीएस मिश्र भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed