फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Horticulture Minister took pledge to protect environment by planting trees

Pratapgarh News: पौधरोपण कर उद्यान मंत्री ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Horticulture Minister took pledge to protect environment by planting trees
एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ उद्यान व कृषि विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को छेमर सराय एवं गौराडांड़ गांव में पीपल एवं आम का पौधा लगाकर किया। सरकारी संस्थाओं के साथ ही जिलेभर में विद्यालयों, चिकित्सालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों एवं युवाओं ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

उद्यान मंत्री ने कहा कि वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए एक पौधा मां के नाम अवश्य लगाएं। पौधे को अपनी मां मानकर देखभाल करें। आंवला प्रतापगढ़ की पहचान है। यहां के किसानों को आंवले के उत्पादों के प्रति उत्साहित करें। प्रदेश सरकार आंवले से संबंधित उत्पाद पर सब्सिडी दे रही है। आंवला इकाइयों को स्थापित कर उत्पादों को देश व विदेश में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

छेमर सराय में विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, डीएम संजीव रंजन, एसपी डाॅ़ अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी व डीएफओ जेपी श्रीवास्तव ने भी पौधरोपण किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उद्यान मंत्री ने उन्हें उपहार एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। गौराडांड़ में उद्यान मंत्री ने ग्रामवासियों को पौधे वितरित किए। किसानों को अरहर, उड़द, मूंग, कोदो व रागी के बीज दिए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन गुर्राला श्रीनिवासुलू, सीडीओ नवनीत सेहारा और सभी एसडीएम व बीडीओ ने पौधरोपण किया। अभियान के तहत जिले में पीपल, पाकड़, बरगद, नीम, इमली, जामुन, बेल, अर्जुन, सहजन, आम, महुआ, बहेड़ा, आंवले के पौधे रोपे गए। इस मौके पर डीडीओ कृष्ण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा आदि रहे। संचालन डाॅ़ अनीस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed