{"_id":"595957d84f1c1b57548b498f","slug":"home-tax-people-will-not-be-able-to-survive","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकर देने से नहीं बच सकेंगे शहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकर देने से नहीं बच सकेंगे शहरी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 03 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
ये सभी टैक्स समाहित हो गए जीएसटी में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिजली विभाग के उपभोक्ता अधिक हैं, जबकि नगर पालिका में मकानों के पंजीकरण की संख्या कम है। बहुत से नए मकान बन गए हैं, लेकिन ढेर सारे लोगों ने नगर पालिका में कर जलकर व गृहकर देने से बचने के लिए मकान का पंजीकरण नहीं कराया है, जबकि वे शहर की हर सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। अब नगर पालिका ऐसे मकानों का सर्वे कराएगी। इसके लिए बिजली विभाग के शहरी उपभोक्ताओं की सूची से मदद ली जाएगी।
बेल्हा में गृहकर न देने वाले बिजली उपभोक्ताओं का सर्वे होगा। हाउस टैक्स नहीं देने वालों के खिलाफ नगर पालिका अपने स्तर से कार्रवाई भी करेगी। शासन ने गृहकर व बकाया वसूली की समीक्षा में पाया है कि शहर में गृहकर देने वालों की तुलना में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। इसे शासन ने गंभीरता से लिया है।
नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने फरमान जारी किया है कि ऐसे गृह स्वामियों का पता लगाया जाए जो बिजली का बिल तो जमा करते हैं लेकिन गृहकर नहीं जमा करते हैं। नगर पालिका शहर में रहने वाले ऐसे लोगों का सर्वे अपने स्तर से कराने लगी है ताकि गृहकर देने से बच रहे शहरियों पर शिकंजा कसा जा सके। इसके लिए कर अधीक्षक सभाजीत सिंह ने अपने कर्मचारियों को वार्डों में बने मकानों का सर्वे करने का निर्देश दे रखा है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को चिन्हित करने के बाद सभी को नोटिस भेजी जाएगी। यदि फिर भी वे गृहकर नहीं जमा करते तो ऐसे लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।