{"_id":"5f89edd18ebc3e5fa3000e00","slug":"hiraganj-market-closed-in-protest-against-the-case-against-the-bjp-leader-pratapgarh-news-ald2891628123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर मुकदमे के विरोध में हीरागंज बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर मुकदमे के विरोध में हीरागंज बाजार बंद
विज्ञापन
महेशगंज थाने में भाजपा नेता पर दर्ज मुकदमे के विरोध में ज्ञापन देते भाजपाई।
- फोटो : PRATAPGARH
भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर दर्ज मुकदमे के विरोध में शुक्रवार को हीरागंज के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ भड़ास निकाली। आक्रोशित व्यापारियों ने चौराहे पर बैठकर जाम लगा दिया। हालांकि कुछ देर बाद लोग किनारे बैठकर प्रदर्शन करने लगे। दोपहर में पहुंचे तहसीलदार ने उनकी मांगों से संबोधित ज्ञापन लिया। उधर, आक्रोशित भाजपा नेताओं ने महेशगंज थाने पहुंचकर घेराव किया और पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा।
भाजपा किसान मोर्चा काशीप्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह पप्पन समेत उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ अधिवक्ता विनय शुक्ला ने 10 अक्टूबर को जमीन की पैमाइश के दौरान मारपीट करने, जबरन गाड़ी में बैठाकर कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर तहसील में अधिवक्ता आंदोलित हो उठे। दबाव बनने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश चंद्र के निर्देश पर बृहस्पतिवार को भाजपा नेता व उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जानकारी होने पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
मुकदमे के विरोध में शुक्रवार की सुबह हीरागंज बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही भाजपा नेता पर दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं, व्यापारियों व ग्रामीण हीरागंज चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे।
जानकारी पर आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए तहसीलदार कुंडा रामजनम यादव पहुंचे। लोगों ने उन्हें जिले के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए उन्हें वापस कर दिया। दोबारा समझाने पर व्यापार मंडल हीरागंज की ओर से भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग से संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इसके बाद भाजपा के जिला महामंत्री अशोक मिश्रा, पवन गौतम, मनीष शुक्ला टीशू, मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, आयुष त्रिपाठी, राजन मिश्रा, सतीश चौरसिया करुणेश पांडेय आदि महेशगंज थाना पहुंचे। वहां थाने का घेराव करते हुए भाजपा नेता पर दर्ज मुकदमें को खत्म करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने को लेकर एसपी का संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूरे दिन हीरागंज से लेकर महेशगंज तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
भाजपा नेता समेत सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज न करने पर सिविल बार एसोसिएशन एक बैठक दीवानी परिसर में हुई। अधिवक्ताओं ने भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन पर सुसंगत धाराओं पर रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि भाजपा नेता ने अपहरण किया लेकिन उसकी धारा नहीं लगाई गई।
इसके चलते अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर अधिवक्ता रमाकांत शुक्ला, मयंक कक्कड़, सत्येंद्र मिश्र, पंकज उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, दीपू, सुभाषचंद्र, अखिलेश शुक्ला, डीके राजू, घनश्याम शुक्ला, वैभव पांडेय आदि मौजूद रहे।

महेशगंज के हीरागंज बाजार में भाजपा नेता पर दर्ज मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन करते भाजपाई व ग्राम?- फोटो : PRATAPGARH