{"_id":"5d7d31c78ebc3e93a8445d3e","slug":"hindi-is-the-language-of-discipline-pratapgarh-news-ald254888980","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी अनुशासन की भाषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी अनुशासन की भाषा
विज्ञापन
hindi is the language of discipline
- फोटो : PRATAPGARH
हिंदी अनुशासन की भाषा
जिलेभर मेें मनाया गया हिंदी दिवस, शैक्षिक संस्थानों, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
प्रतापगढ़। जिलेभर में शनिवार को हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। शैक्षिक, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में हिंदी दिवस को लेकर विविध कार्यक्रम हुए। जगह-जगह कवि सम्मेलन व गोष्ठियां आयोजित की गर्इं। इस दौरान कवियों, साहित्यकारों एंव वक्ताओं ने हिंदी भाषा का बखान किया। हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।
शहर के एमडीपीजी कालेज के हिंदी विभाग में हिंदी दिवस का आयेाजन किया गया। विभागाध्यक्ष ऊषा तिवारी, हंसराज त्रिपाठी, अरुण मिश्रा ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। सिटी स्थित पीबीपीजी कालेज में एबीवीपी के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर गोष्ठी का आयेाजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रो. डा. लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रयोजन मूलक हिंदी अनुशासन की भाषा है, यह भाषा जन जातियों को जोड़ती है। प्राचार्य डा. बृजभान सिंह ने कहा कि हिंदी सभी भाषाओं में श्रेष्ठ व सरल है। इस भाषा के जरिए हम अपनी भावनाओं को सहजता से व्यक्त कर सकते है। इस अवसर पर डा. ब्रम्हानंद प्रताप सिंह, डा. एसपी सिंह, डा. उपेंद्र सिंह, डा. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अजीत ङ्क्षसह, अविनाश सिंह, रवि प्रकाश सिंह चंदन आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला में हिंदी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि हरि प्रसाद, प्रधानाचार्य दिग्विजयनाथ पंाडेय ने हिंदी भाषा का बखान किया। शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर हिंदी के कवियों एवं लेखकों को याद किया गया। निदेशिका अल्का सिंह ने हिंदी की जानकारी दी। फुलवारी स्थित बीएसएस एकेडमी में हिंदी दिवस का आयेाजन हुआ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मीराभवन स्थित पैलेस में हिंदी पर विचार गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सह संगठन मंत्री ओम पाल ने कहा कि मां, मातृभाषा एवं मातृभूमि सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिंदी के विकास के लिए विद्वानों का अवतार जरूरी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. बृजभान सिंह प्राचार्य पीबीपीजी कालेज, भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, डा. किरण मिश्र, त्रिलोकीनाथ शुक्ल, डा. राजश्री पांडेय आदि मौजूद रहे। सगरा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। शिक्षकों ने बच्चों को मातृभाषा के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्या पूजा शुक्ला ने कहा कि अपनी मातृभाषा की रक्षा करना हम सभी का उत्तरदायित्व है। शहर के प्रभात एकेडमी में हिंदी दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयेाजन हुआ। प्रतियोगिता में मोहन सिंह को प्रथम, श्रेष्ठ श्रीवास्तव को द्वितीय तथा विमल पांडेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मोहनगंज के सकरौली मादूपुर स्थित बद्रीनारायण सिंह पीजी कालेज में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयेाजन हुआ। प्राचार्य डा. तीर्थराज पंाडेय ने कहा कि हिंदी भाषा सरल एवं अनुशासित भाषा है। इसका गौरव देश नहीं बल्कि विदेशों में भी है। इस अवसर पर डा. अनूप सिंह, शैलेंद्र सिंह, डा. रवि प्रताप सिंह, रवि प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

hindi is the language of discipline- फोटो : PRATAPGARH