{"_id":"6fe77cb029900ee7825d50c77414297e","slug":"highway-jam-for-lpg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस के लिए हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस के लिए हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडर न मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर यातायात ठप हो गया। जानकारी मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
तहसील क्षेत्र के मीरपुर गांव में एचपी कंपनी की गैस एजेंसी है। तीन दिनों से लोग सिलेंडर लेने के लिए चक्कर काट रहे थे। रोज उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता था। एजेंसी के लोग सही सूचना देने के बजाय आज-कल आने के लिए कहकर उपभोक्ताओं को टरका रहे थे। मंगलवार को गोदाम पर पहुंचने के बाद गैस मिलने की बाबत कोई सूचना चस्पा नहीं थी और न ही गैस सिलेंडर मिलने के संबंध में कोई कुछ बताने वाला मौजूद था।
करीब तीन घंटे इंतजार के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग हाईवे पर पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए वाहनों को रोकने लगे। छोटे और बड़े वाहनों के रुकने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ ग्राहक नारेबाजी करते रहे। इस बीच हाईवे जाम की खबर पर एसडीएम रानीगंज बृजेंद्र द्विवेदी, रानीगंज एसओ बालकृष्ण शुक्ल मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों की बात सुनने के बाद एसडीएम गैस एजेंसी के कर्मचारियों को खोजने लगे लेकिन कोई मिला ही नही। एसडीएम ने सभी को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का निस्तारण आज ही कर दिया जाएगा। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद लगा जाम समाप्त हुआ। इस बाबत संचालक से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नही हो सकी।