फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   High school student Rusticate caught with copy material

यूपी बोर्ड परीक्षा : नकल सामाग्री के साथ पकड़ी गई हाईस्कूल की छात्रा रस्टीकेट

Fri, 21 Feb 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
High school student Rusticate caught with copy material
अबुल कलाम इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा देने आयी छात्राओं की चेकिंग करते निरीक्षक। - फोटो : PRATAPGARH
गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती के चलते हाईस्कूल और इंटर में 6 हजार और परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। पहली पाली परीक्षा में हाईस्कूल गृह विज्ञान के पेपर में गौरा ब्लाक के एक विद्यालय की एक छात्रा को पुर्जी के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन

सचल दल ने उसे रस्टीकेट कर दिया। दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान व भूगोल के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों की निगरानी में दिनभर सचल दल भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान व इंटर की कला की परीक्षा थी। हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में कुल 20421 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें एक बालक व 20420 बालिकाएं थीं। जबकि इंटर में 8355 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सुबह 8 बजे शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के लिए सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रट भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशीय सचल दस्ते ने भी परीक्षा केंद्रों की जांच की। पहली पाली की परीक्षा में गौरा ब्लाक स्थित सुशीला देवी इंटर मीडिएट कालेज में गृह विज्ञान की परीक्षा दे रही हाईस्कूल की छात्रा सचल दल ने पुर्जी के साथ पकड़ लिया। सचल दल में शामिल जीआईसी के प्रिंसिपल राजकुमार सिंह ने उसे रस्टीकेट कर दिया।
हाईस्कूल में 20421 परीक्षार्थी के सापेक्ष 1676 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर कला की परीक्षा में 8353 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 911 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान व भूगोल की परीक्षा थी। जिसमें कुल 24374 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3233 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
गुरुवार को हाईस्कूल व इंटर की दोनों पालियों की परीक्षा का निरीक्षण अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज ने डीआईओएस के साथ किया। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ उन्होंने कंट्रोल का भी जायजा लिया। इसके अलावा सचल दस्ता व स्टेट आब्जर्वर भी भ्रमण करते रहे।

एंजिल्स इंटर कालेज में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकली छात्राएं प्रश्न पत्रों को मिलात

एंजिल्स इंटर कालेज में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकली छात्राएं प्रश्न पत्रों को मिलात- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed