फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Heat wave in Pratapgarh... Diarrhea patients in large numbers

Pratapgarh News: गर्मी की मार... डायरिया के मरीजों की भरमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Heat wave in Pratapgarh... Diarrhea patients in large numbers
मेडिकल कॉलेज ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। संवाद
भीषण गर्मी के चलते जिले में डायरिया, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना औसतन एक हजार डायरिया के मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को बालरोग विशेषज्ञ, इमरजेंसी और फिजीशियन के बार मरीजों की भरमार लगी रही।
विज्ञापन

गर्मी में पारा 40 डिग्री पार कर चुका है। उल्टी-दस्त शुरू होने से लोगों को सरकारी और निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री और डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि ओपीडी में आने वाले डायरिया पीड़ित 500 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार और डॉ. दिलीप वर्मा ने बताया कि ओपीडी में बृहस्पतिवार को करीब 400 मरीजों का इलाज किया। वहीं 100 मरीज इमरजेंसी में पहुंचकर मेडिकल ऑफिसर से इलाज कराकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह निजी अस्पतालों में भी डायरिया के मरीजों की भीड़ देखने को मिली। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को खानपान का ध्यान रखना चाहिए। साफ पानी ही पीना चाहिए। बासी खाने से परहेज करना चाहिए।
डायरिया के लक्षण
इस बीमारी से ग्रसित होने पर लोगों को उल्टी और दस्त होते हैं। कमजोरी आने के साथ ही आंखें अंदर धंस जाती हैं। पानी की कमी होने से लोगों को अन्य तरह की परेशानियां भी होती हैं।

बचाव
डॉक्टर अनुज चौरसिया ने बताया कि डायरिया से बचने के लिए ताजा खाना और साफ पानी पीना चाहिए। घर में शिकंजी या फिर ओआरएस का घोल अधिक से अधिक पीएं। ताकि शरीर में पानी की कमी न हो सके। उन्होंने कहा कि की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। निकले भी तो गमछा आदि से मुंह, कान और सिर ढक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed