{"_id":"666f360ef7ff1d37b907db94","slug":"health-department-locked-the-shuttered-gate-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-118958-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शटर वाले गेट पर लगा स्वास्थ्य विभाग का ताला, दूसरे दरवाजे से आरोपी देखता रहा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शटर वाले गेट पर लगा स्वास्थ्य विभाग का ताला, दूसरे दरवाजे से आरोपी देखता रहा मरीज
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के शेखूपुर बाजार में एसजीएस पाॅली क्लीनिक में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शटर में ताला लगाकर अस्पताल सील कर दिया। इसके बावजूद आरोपी चिकित्सक रविवार को दूसरे दरवाजे से अस्पताल में बैठकर दो घंटे तक मरीज देखता रहा।
कंधई थाना क्षेत्र जगदीशपुर निवासी दिलीप कुमार बिंद की 28 वर्षीय पत्नी इरावती बिंद कुछ दिनों पहले अपने मायके जाजापुर आई थी। प्रसव पीड़ा होने पर मायके वालों ने उसे शेखूपुर स्थित क्लीनिक पर भर्ती कराया। जहां शनिवार शाम उसकी मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद चिकित्सक व उसकी आशा बहू पत्नी फरार हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील करते हुए शटर में ताला लगा दिया।
बाजार के लोगों के अनुसार रविवार को आरोपी चिकित्सक दूसरे दरवाजे से मरीजों को बुलाकर इलाज करता रहा। हालांकि दो घंटे बाद वह चला गया। सीएचसी अधीक्षक गौरा डॉ. विकास दीप पटेल ने टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। अगर उसमें आरोपी डॉक्टर के द्वारा कुछ इधर-उधर किया जा रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जा रही है। उसकी आशा पत्नी को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रसूता की मौत अधिक रक्तस्राव की बात सामने आई है। पीड़िता के पति दिलीप ने पुलिस को तहरीर दी। रानीगंज थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।