फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   He was surrounded and beaten near the college for protesting against the molestation of his sister.

Pratapgarh News: बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर कालेज के पास ही घेरकर पीटा

Thu, 23 Mar 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
He was surrounded and beaten near the college for protesting against the molestation of his sister.
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र महुली बाजार स्थित महाविद्यालय के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के ओझला गांव के एक छात्र को बहन से छेड़खानी के विरोध पर पड़ोसी गांव के मनबढ़ युवकों ने हॉकी से मारापीटा। मामले की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल का उपचार कराने के बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कंधई थाना क्षेत्र के ओझला गांव का एक छात्र बुधवार को अपनी चचेरी बहन को बीए की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से लेकर महुली बाजार स्थित सुखराजी महाविद्यालय पहुंचा था।
आरोप है कि कालेज के गेट के पास ही खभोर गांव के दो युवक अपने साथियों के साथ खड़े थे। उन्होंने छात्रा से छेड़खानी की तो वह विरोध करने लगा। बृहस्पतिवार को छात्र अकेले कॉलेज की ओर पहुंचा, जहां आरोपियों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर चिलबिला पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे तो आरोपी छात्र महाविद्यालय के भीतर होते हुए भाग निकले। घायल छात्र के बड़े भाई ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी है। नगर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
गरीब की जमीन पर छप्पर रखकर कब्जा करने की शिकायत
सुवंसा। फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर नौड़ेरा गांव की बैजंती देवी गरीब परिवार से है। उसका आरोप है कि पुस्तैनी जमीन पर पड़ोस के कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर छप्पर बना रहे हैं। मामले का विरोध करने पर पीड़िता को आरोपियों ने पीटने की धमकी दी है। संवाद
00
फोटो-
ढाबे पर खड़े ट्रक से मोबाइल, नकदी चुराने के आरोपी को दबोचा
राजगढ़। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भुपियामऊ चौराहे के पास बुधवार की रात चालक व खलासी ढाबे पर ट्रक खड़ा कर भोजन कर रहे थे। इस बीच स्थानीय गांव का एक चोर मोबाइल व दो हजार रुपये नकदी चोरी कर रहा था। ट्रक चालक के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंचे भुपियामऊ पुलिस चौकी के सिपाहियों ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने दबिश देकर घाटमपुर से कुछ लोगों को उठा लिया। चर्चा है कि पकड़े गए आरोपी अपने साथियों के साथ ट्रक व बस में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। हिरासत में लिए गये आरोपियों के परिजन पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा भी भी करते रहे। चौकी प्रभारी ने कहा कि गहनता से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
00
गल्ला कारोबारी से मारपीट, रुपये छीनने के आरोपी को भेजा जेल
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के सरसीडीह गांव के बजरंगलाल ऊमरवैश्य गल्ला कारोबारी है। उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि वह चचेरे भाई पंकज के साथ बाइक से गल्ला बिक्री का सौदा करने बुधवार की शाम सरसीडीह बाजार गया था। बाजार के पास ही स्थानीय दीपक सिंह दीपू व तीन अज्ञात ने उसे पीटकर पांच हजार रुपये लूटा था।

पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले थे। कंधई पुलिस ने केस दर्ज कर तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को उसके घर से दबोचा। आरोपी के पास लूटा गया 44 सौ रुपये भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्बृतार कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed