{"_id":"5f1745e58ebc3e9f6b1b178f","slug":"hdfc-employee-s-report-negative-branch-will-open-on-thursday-pratapgarh-news-ald2816321130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी कर्मी की रिपोर्ट आई निगेटिव, गुरुवार को खुलेगी शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचडीएफसी कर्मी की रिपोर्ट आई निगेटिव, गुरुवार को खुलेगी शाखा
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर कर्मचारियों का सेम्पल लेतेे स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : PRATAPGARH
शहर में स्थित एचडीएफसी बैंक कर्मचारी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब गुरुवार को बैंक शाखा खुलेगी। रविवार को ट्रूनॉट की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पर उसका स्वॉब लेकर जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया था। वहां से रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर बैंककर्मियों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को बैंक परिसर में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन किया गया।
एचडीएफसी बैंककर्मी और शहर के मीरा भवन निवासी अपिरेज पांडेय की रिपोर्ट मंगलवार को निगेेटिव आने पर बैंक कर्मियों ने राहत की सांस ली है। जिला अस्पताल में ट्रूनॉट से जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पर बैंक को 22 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया था। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसकी जानकारी होने के बाद अन्य कर्मचारी मंगलवार को बैंक पहुंचे और ऑफिस का कामकाज निपटाया। इधर, मंगलवार को बैंक परिसर की साफ-सफाई और सैनिटाइज करने का काम शाम तक चलता रहा । शाखा प्रबंधक महेंद्र शुक्ला ने बताया कि बैंक 22 तक बंद करने के लिए नोटिस निकाला जा चुका है, इसलिए गुरुवार को शाखा खुलेगी।
ऊछापुर प्रतिबंध से मुक्त, तुलसीपुर 31 तक सील
जिले के सांगीपुर विकास खंड के ऊछापुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर 14 दिन पहले सीज किया गया था। यह अवधि पूरी होने और नए मरीज नहीं मिलने पर डीएम ने प्रतिबंध से मुक्त करने को कहा है। इधर, रानीगंज के तुलसीपुर में एक और मरीज के मिलने पर डीएम ने 31 जुलाई तक के लिए इलाके को सील कर दिया है। डीएम ने सील इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रखने को कहा है।
विज्ञापन
रोडवेज में 35 कर्मचारियों का सैंपल लिया
प्रतापगढ़ (संवाद)। तीसरे चरण में मंगलवार को रोडवेज के 35 कर्मचारियों का सैंपल लिया गया। मंगलवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। इधर, एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से डिपो में हड़कंप मच गया। रोडवेज कर्मचारी नेता सुरेश पांडेय ने बताया कि एक कर्मचारी के पॉजिटिव आने से अन्य कर्मचारी भयभीत हैं। इसलिए जांच कराने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।