फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gun shot at petrol pump in pratapgarh

पेट्रोलपंप पर आधी रात को फायरिंग से सनसनी

Fri, 11 Sep 2020 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gun shot at petrol pump in pratapgarh
उडैयाडीह में स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
-गोली लगने से कार्यालय के शीशे टूटे, पुलिस को मिले खोखे, लोगों में दहशत
विज्ञापन

शिवगढ़। पेट्रोलपंप पर बुधवार आधी रात को फायरिंग से सनसनी फैल गई। गोली लगने से कार्यालय के शीशे टूट गए। मौके से खोखे मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। घटना के दौरान बाजार में पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी गायब रहे।
पट्टी-रानीगंज मार्ग पर कंधई थाना क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार में आदर्श पेट्रोल पंप है। बुधवार रात कर्मचारी कार्यालय के भीतर सोने चले गए। आधी रात को पेट्रोलपंप पर अचानक फायरिंग होने लगी। आवाज सुनकर कर्मचारी जाग गए, लेकिन फायरिंग के चलते बाहर नहीं निकल सके। गोली लगने से पेट्रोलपंप के कार्यालय के शीशे टूट गए। कर्मचारियों के शोर मचाने पर अराजकतत्व भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मौके से खोखे मिले। पेट्रोलपंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद वहां दो सिपाहियों को तैनात कर दिया गया। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना संदिग्ध है। फिलहाल सिपाहियों को नजर रखने का निर्देश दिया गया है। इस घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं। लोगों का आरोप है कि रात में पुलिस की गश्त नहीं होती। बड़ा बाजार होने के बाद भी पुलिसकर्मी रात में गायब हो जाते हैं। बाजार के आसपास के अधिकांश इलाके पट्टी कोतवाली क्षेत्र में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल व एडीओ पंचायत के साथ हो चुकी है लूट
कंधई व पट्टी कोतवाली की सीमा पर लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कंधई थाना क्षेत्र के पूरेधना जंगल के समीप गत दिनों एक लेखपाल को बदमाशों ने तमंचा सटाकर बाइक लूट ली थी। एडीओ पंचायत कंधई राम सरोज की भी बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया था। हाल ही में गड़ौरी निवासी अरुण सिंह की बाइक मोबाइल व रुपये बदमाश तमंचा सटाकर लूट लिए थे। लूट की वारदातों के बाद भी जंगल के करीब पुलिस तैनात नहीं की जाती। जिससे घटनाएं लगातार हो रही हैं।

अभद्र टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में आक्रोश, दी तहरीर
रानीगंज। ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के साथ गाली गलौज का आडियो वायरल होने पर परशुराम सेना ने आक्रोश जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने कहा कि हिंदू समाज को बांटने के लिए घटिया मानसिकता का परिचय देते हुए कुछ लोग आए दिन उल्टी-सीधी टिप्पणी कर रहे हैं। लोग ब्राह्मण समाज को खुलेआम गालियां दे रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदीप शुक्ला ने आरोपी विनोद सिंह पुत्र शीतला प्रसाद सिंह निवासी देवगढ़ कमासिन थाना रानीगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसके साथ ही उन्होंने उच्च अधिकारियों को ट्वीट कर मामले से अवगत कराया। उन्होंने प्रशासन को चेेताया कि यदि ब्राह्मण समाज को गाली देने वाले आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती है तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed