फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Grandsons beat grandmother to death in property dispute

प्रतापगढ़ः संपत्ति विवाद में पौत्रों ने दादी को पीटकर मार डाला, पिता की मौत के बाद चल रहा था विवाद

Wed, 01 Mar 2023 11:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 11:21 PM IST
सार

संपत्ति के विवाद में पौत्रों ने रिश्ते का कत्ल कर दिया। उन्होंने अपनी बुजुर्ग दादी को लाठी डंडे से इस कदर पीटा कि उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
Grandsons beat grandmother to death in property dispute
Crime - फोटो : social media

विस्तार

संपत्ति के विवाद में पौत्रों ने रिश्ते का कत्ल कर दिया। उन्होंने अपनी बुजुर्ग दादी को लाठी डंडे से इस कदर पीटा कि उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव की रहने वाली कलावती (75) छोटे बेटे दिनेश के साथ रहती थीं। तीन बेटों के बीच पिता की मौत के बाद संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि बुधवार को कलावती के मंझले बेटे के पुत्र अरुण व राजन अपनी मां शीला देवी के साथ उनसे पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद करने लगे।

विज्ञापन


दादी कलावती ने संपत्ति उनके नाम करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद नाराज दोनों पौत्रों व बहू ने मिलकर उन्हें लाठी डंडे व घूंसों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची दिनेश की पत्नी सुनीता को भी मारापीटा। गांव के लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए। आनन-फानन घायल कलावती को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए जौनपुर जनपद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पौत्र अरुण, राजन व बहू शीला देवी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पौत्रों को सता रहा था संपत्ति छिन जाने का भय
तुरकौली निवासी रामसागर के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा अर्जुन, भीम व छोटा बेटा दिनेश है। रामसागर की करीब दस वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद पैतृक संपत्ति का कुछ हिस्सा कलावती के नाम दर्ज हो गया। कलावती अपने छोटे बेटे दिनेश के साथ रहती थीं। कई बार संपत्ति के लेनदेन को लेकर पंचायत हो चुकी है। कलावती द्वारा धमकी दी जाती रही कि वह अपने नाम की संपत्ति भीम के बजाय दूसरे बेटों को दे देगी। जिससे भीम के परिजन कलावती से नाराज रहते थे। बाहर रहने वाले भीम के बेटे अरुण व राजन कुछ दिन पहले ही घर आए थे। इसे लेकर कई दिनों तक पंचायत भी हुई, मगर कलावती संपत्ति देने को तैयार नहीं थी। संपत्ति के विवाद में गुस्से में पोतों ने अपनी दादी का ही कत्ल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed