फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Grand Hotel sealed on the second day of beating of youth, case filed against the accused

Pratapgarh News: युवक की पिटाई के दूसरे दिन ग्रैंड होटल सील, आरोपी पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Grand Hotel sealed on the second day of beating of youth, case filed against the accused
शहर के विवेक नगर स्थित ग्रैंड होटल में युवक की पिटाई के बाद मंगलवार को पहुंचे तहसील प्रशासन ने अनियमितता मिलने पर होटल को सील कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी मकसूद पर केस दर्ज कर लिया है। कोहड़ौर की रहने वाली एक युवती जनसेवा केंद्र पर काम करती है। जनसेवा केंद्र पर ही दिलीपपुर के गोपालपुर निवासी मकसूद अहमद (25) से मुलाकात हुई। दोनों की इंस्टाग्राम पर बात होने लगी। युवक ने एक बार इंस्टग्राम आईडी का पासवर्ड युवती से मांग लिया। इंस्टाग्राम से फोटो निकालकर युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता के अनुसार ने युवक ने कई बार होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उससे पैसे भी लिए। सोमवार को होटल में मिले युवक ने दस लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कही। मौके पर पहुंचे युवती के परिजन युवक को पीटते हुए सड़क तक घसीट लाए।
विज्ञापन

घायल युवक का स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में इलाज चल रहा है। आरोप है कि युवक ने धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की और उसके बाद ब्लैकमेल किया। घटना के बाद मंगलवार को एसडीएम नैंसी सिंह और सीओ सिटी शिव नारायण वैश होटल पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद अनियमितता मिलने पर होटल को सील कर दिया।
विज्ञापन

होटल संचालक रजिस्ट्रेशन का कागजात भी अधिकारियों को उपलब्ध नहीं करा सका। फिलहाल युवती की तहरीर देने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी शिवनारायण वैश ने सभी पहलुओं पर जांच की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed