{"_id":"72d185a112891aef0b0c860a0db71142","slug":"going-mumbai-couple-running-after-robbing-bolero-driver-dharaya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुम्बई जा रहे दंपती को लूटकर भाग रहा बोलेरो चालक धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुम्बई जा रहे दंपती को लूटकर भाग रहा बोलेरो चालक धराया
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 May 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा। जनपद सुल्तानपुर के करौलीकलां निवासी विवाहिता अपने परिवार के साथ मुम्बई के लिए जा रही थी। इस दौरान वह लोग जिस बोलेरो पर सवार हुए वह उन्हें ढखवा में जबरन उतारकर सामान लेकर भाग निकला। शोर पर बैंक में ड्यूटी कर रहे सिपाहियों ने बोलेरो व उस पर सवार दो लोग को दबोच लिया। इस मामले में पीड़िता के पति की तहरीर पर चार के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
सुल्तानपुर के करौदीकलां निवासी रेनू मिश्र पत्नी विवेक मिश्र अपने बच्चों के साथ मुम्बई जा रही थी। गांव के सामने से जिस बोलेरो पर यह लोग सवार हुए उसके चालक ने उन्हें सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने की जगह ढखवा में ही यह कहकर उतार दिया कि वाहन आगे नहीं जायेगा। यह लोग जैसे ही नीचे उतरे कि चालक जीप लेकर सुल्तानपुर की ओर भाग निकला। इस वाहन पर इन लोगों के सामान के साथ महिला के लाखों के जेवरात भी अटैची में पड़े थे। शोर पर बैंक ड्यूटी कर रहे दो सिपाहियों ने बोलेरो का पीछा कर उसे लाला का पुरवा गांव के पास दबोच लिया। इस दौरान दो लोग भागने में कामयाब रहे।
चालक पंकज सिंह निवासी महमूदपुर सुल्तानपुर व आदित्य मिश्र निवासी कोटिया सुल्तानपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबकि सुनील कुमार व सुधीर कुमार निवासी कूड़ेभार सुल्तानपुर भागने में कामयाब रहे। पीड़ित दंपती के अनुसार डेढ़ लाख के जेवरात व दस हजार नगदी गायब होने का आरोप लगाया गया है। पति विवेक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।