फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   gluves are not avaible in government hospitals

सरकारी अस्पताल में ग्लव्स नदारद

Mon, 06 Apr 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
gluves are not avaible in government hospitals
कोरोना वायरस के चलते सरकारी अस्पतालों में ग्लव्स नदारद हो गया है। इसके चलते प्रसव पीड़िताओं को परेशान होना पड़ रहा है। एक से दूसरे सेंटर पर रेफर कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद के सीएचसी-पीएचसी और एएनएम सेंटर पर आने वाली प्रसव पीड़िताओं की जांच नहीं की जा रही है। यहां तैनात चिकित्सकों की ड्यूटी कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए लगा दी गई है। इतना ही नहीं समय रहते स्टाफ नर्स प्रसव पीड़िताओं की जांच कर सकें या फिर प्रसव करा सकें, इसके लिए उन्हें ग्लव्स नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में किसी मरीज को हाथ लगाते समय स्टाफ नर्स डरी रहती हैं। मजबूरन वह मरीजों को दूसरे सेंटर रेफर कर देती है। पीएचसी की नर्स सीएचसी तो सीएचसी पर तैनात चिकित्सक या फिर नर्स जिला महिला अस्पताल रेफर कर देती हैं। महिला अस्पताल में बेड फुल होने की जानकारी देकर मरीजों को गेट से ही प्रयागराज रेफर कर दिया जाता है। इससे प्रसव पीड़िताएं परेशान हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजर, मॉस्क वितरण किया जा चुका है। ग्लव्स आ गया है। सभी सेंटरों पर भेजा जा रहा है। सभी सीएचसी और पीएचसी अधीक्षक को आदेश दिया गया है कि वे आकर ग्लव्स ले जाएं।
डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed