{"_id":"6539331447ac61ec670bb786","slug":"gang-rape-of-teenage-girl-one-accused-in-custody-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-248496-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में
Wed, 25 Oct 2023 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 25 Oct 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र में दोस्तों संग युवक ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से भागी किशोरी गड्ढे में गिरकर घायल हो गई। शिकायत के बाद पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
अंतू क्षेत्र की रहने वाली पंद्रह वर्षीय किशोरी को पड़ोस के एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोप है कि शादी का वादा कर वह उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। चूंकि किशोरी के परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी, इसलिए वह युवक के झांसे में आ गई। शनिवार को युवक ने किशोरी को झांसा देकर घर से कुछ दूरी पर सुनसान स्थान पर मिलने के लिए बुलाया। वहां पहंचने पर आरोपी युवक कोहड़ौर के रहने वाले दो साथियों के साथ मिला। यह देख वह जाने लगी तो तीनों ने उसे दबोच लिया।
पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से बचकर भागते समय वह रास्ते में स्थित एक गड्ढे में गिरकर घायल हो गई। इस बीच परिजन उसे खोजते हुए पहुंचे। उसे गड्ढे से बाहर निकाला। उसकी आपबीती सुन परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
मंगलवार को पीड़िता की हालत में सुधार होने पर परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। अंतू थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।