फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fraud of five lakh by putting a board of banking service center

बैंकिंग सेवा केंद्र का बोर्ड लगाकर पांच लाख की ठगी

Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fraud of five lakh by putting a board of banking service center
पट्टी कोतवाली के रामपुर बेला में ठगी की शिकार महिला परिवार के साथ कोतवाली पहुंची। - फोटो : PRATAPGARH
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बेला गांव में बैंकिग सेवा केंद्र का बोर्ड लगाकर एक व्यक्ति ने गांव के पचास से अधिक लोगों के खाते से पांच लाख से अधिक की रकम पार कर दी और फरार हो गया। पखवारे भर पहले ही उसने यह बैंकिग सेवा केंद्र खोला था। उसकी इस धोखाधड़ी के शिकार रिटायर हेडमास्टर, मकान मालिक समेत ऐसे लोग बने जिनके खाते से मोबाइल नंबर अटैच नहीं था। मंगलवार को पीड़ित दर्जनभर से अधिक लोगों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर बेला गांव में बीते 15 जनवरी को एक व्यक्ति ने जवाहर जायसवाल का कमरा किराये पर लेकर नेट बैंकिग सेवा केंद्र खोला। ग्रामीण गांव में मिनी बैंक की शाखा समझकर उसके पास किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति की राशि खाते में पहुंचने के बारे में जानकारी लेने जुटने लगे। इस दौरान बैंक खोलने वाले ने लोगों का आधारकार्ड अटैच कर उनका अंगूठा लगाकर लेनदेन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पखवारा भर के भीतर ही उसने गांव की शिवांगी चौरसिया के खाते से दस हजार, फतेह बहादुर के खाते से बीस हजार, उद्री प्रसाद के खाते से सोलह हजार, शेष नारायण चौरसिया के खाते से दस हजार, मकान मालिक जवाहर के खाते से सत्रह हजार, रिटायर हेडमास्टर गौरी शंकर के खाते से बीस हजार, प्रेम नारायण की मां के खाते से बीस हजार, अच्छे लाल पुत्र रामबरन के खाते से चार हजार, निर्मला पत्नी अच्छेलाल के खाते से दस हजार, जेठू चौरसिया के खाते से दस हजार समेत लगभग पचास लोगों के खाते से पांच लाख की रकम उड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक 2 फरवरी से यह सेवा केंद्र बंद हो गया। इस पर लोगों का माथा ठनका। इस बीच कुछ लोगों ने अन्यत्र जब अपने खाते का बैलेंस चेक कराया तो जानकारी हुई कि फ्राड करके उनके खातों से लाखों की रकम उड़ाकर आरोपी फरार हो चुका है। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

पीड़ित नहीं जानते सेवा केंद्र चलाने वाले का नाम-पता
रामपुर बेला गांव में कमरा किराए पर लेकर नेट बैंकिग चलाने वाले युवक का नाम, पता कोई भी नहीं जान सका। यहां तक कि मकान मालिक ने किराए पर कमरा देने के नाम पर आधार कार्ड मांगा तो उसने दो दिन बाद लाकर देने की बात कही। मकान मालिक को भी वह सत्रह हजार का चूना लगा कर चंपत हो गया। ग्रामीणों को केवल युवक का मोबाइल नंबर पता है। वह स्विच आफ है। ग्रामीणों उसकी फोटो लेकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed