फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fraud detained

फर्जी चेक देकर कई बाइक व ट्रैक्टर खरीदने वाला महाठग दबोचा गया

Sat, 15 Jul 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 15 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
कई व्यापारियों को फर्जी चेक देकर ठगने वाला पुलिस की गिरफ्त में आ गया। ग्रामीणों ने अपना बकाया मांगने पर तमंचे से फायरिंग करने पर उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने पर इस ठग के पकड़े जाने पर लोगों का जमावड़ा लग गया। बाइक डीलर व ट्रैक्टर डीलर के कर्मचारी अपने वाहनों की वापसी के लिए थाने के चक्कर काटते देखे गए।
विज्ञापन


देवसरा इलाके के महड़ौरा गांव निवासी संजय हरिजन पुत्र गोपी हरिजन ने इलाके में जालसाजी का लंबा जाल फैलाया है। इसके शिकार आसपास के जनपदों के बाइक व ट्रैक्ट्रर डीलर बने, जिनको इसने बैंक बंद होने की दशा में चेक देकर चार बाइक खरीदी। एक ट्रैक्टर भी बदलापुर एंजेसी से चेक देकर ले आया था। इसके अलावा एक महिला से टीनशेड दिलवाने के नाम पर पैसे ठग लिए थे। इस पर देवसरा थाने में बैंक में ग्राहक का हस्ताक्षर देख कर उसके खाते से पैसा निकाल लेने का मुकदमा पहले से ही दर्ज है। संजय ने गांव के ही अजय सिंह पुत्र सुभाष सिंह से अट्ठारह हजार मकान निर्माण के नाम पर उधार लिए थे। शनिवार की सुबह अजय उससे पैसा मांगने गए तो उसने गालियां दी और घर के भीतर जाकर तमंचा लेकर निकला और फायरिंग की। जिस पर नाराज ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अजय सिंह ने इस मामले में संजय हरिजन के विरुद्ध तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक ठग पुलिस हिरासत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed