फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   four more patients including fon of health department officer are healthy

स्वास्थ्य विभाग के अफसर के बेटे समेत चार और मरीज स्वस्थ

Thu, 25 Jun 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
four more patients including fon of health department officer are healthy
four more patients including fon of health department officer are healthy - फोटो : PRATAPGARH
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अफसर के बेटे समेत चार कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। चारों लोगों को घर भेज दिया गया। अब जिले के सिर्फ पांच कोरोना पीड़ितों का इलाज चल रहा है। इनमें लालगंज एल-1 अस्पताल में तीन और दो लखनऊ में भर्ती हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एल-टू कोविड अस्पताल में भर्ती स्वास्थ्य विभाग के बड़े अफसर के बेटे की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आ गई। इस पर अफसर समेत विभाग के लोगों ने राहत की सांस ली। लालगंज के एल-1 अस्पताल में भर्ती एक मरीज भी ठीक हो गया, जबकि एसआरएन प्रयागराज में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी समेत 228 लोगों की हुई सैंपलिंग
बुधवार को सीएमओ की टीम ने रानीगंज सीएचसी पहुंचकर अधीक्षक पंकज मिश्र समेत क्षेत्र के कुल 228 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा ने बताया कि 4656 लोगों का अब तक सैंपल लिया जा चुका है। 4264 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 108 लोग पॉजीटिव मिले हैं। इनमें से महज पांच लोगों का इलाज चल रहा है। बाकी लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed