फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four crooks of honorary were involved in the robbery of 90 lakhs

90 लाख की डकैती करने वाले बदमाशों तक पहुंची पुलिस

Fri, 15 Jan 2021 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four crooks of honorary were involved in the robbery of 90 lakhs
crime
शहर की श्याम बिहारी गली के सराफा मार्केट में 90 लाख की डकैती डालने वाले चार बदमाश मानधाता के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार करीबियों पर दबाव बना रही है। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए संदिग्ध मुख्य आरोपी ने प्रयागराज में दर्ज एक मामले में कोर्ट में सरेंडर भी कर दिया है। अब प्रयागराज एसओजी व स्वाट टीम लूटे हुए आभूषण की बरामदगी के लिए हाथ-पैर चला रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली की श्याम बिहारी गली सराफा मार्केट में 7 जनवरी को बेखौफ बदमाशों ने डकैती डाली। घटना के बाद दो बाइकों से आए छह बदमाश 90 लाख रुपये, मोबाइल व काउंटर से दस हजार रुपये लूटकर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटनास्थल का आईजी, एडीजी समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करने के लिए एसटीएफ, स्वाट के अलावा नगर कोतवाली पुलिस प्रयास करती रही। सूत्रों के अनुसार 90 लाख की डकैती में मानधाता इलाके के चार बदमाश शामिल थे। जिन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। इनमें से एक मुख्य संदिग्ध बदमाश ने घटना के कुछ दिन बाद ही प्रयागराज जनपद के एक मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मौजूदा समय में वह नैनी जेल में निरुद्घ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि घटना में शामिल तीन बदमाश फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। घटना में प्रयुक्त पैशन बाइक के कलपुर्जे बादशाहपुर में कबाड़ी की दुकान से बरामद करने के बाद पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने में कामयाब हो सकी। एसओजी प्रयागराज के साथ ही स्वाट टीम भी लूटे गए जेवरात को बरामद करने के लिए प्रयास कर रही है।
निवर्तमान जिपं सदस्य के पति पर पुलिस कस सकती है शिकंजा
श्याम बिहारी गली सराफा मार्केट में 90 लाख की डकैती की छानबीन में कई ऐसे नाम सामने आए हैं, जिन्होंने बदमाशों को शरण दी। बदमाशों की करतूत उनके संज्ञान में थी, लेकिन वे उनकी मदद करते रहे। ऐसे ही एक निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य के पति से पुलिस पूछताछ कर सकती है।

उन पर प्रयागराज एसओजी के साथ ही स्वाट टीम व मानधाता में रहे एक निरीक्षक द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस के दबाव के चलते वह सर्दी में बदमाशों की खोजबीन में पसीना बहा रहे हैं। पुलिस उनकी कार्यप्रणाली पर बराबर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed