{"_id":"64b6e0f7bf8027f22a05f034","slug":"former-bjp-mlas-brother-was-shot-serious-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-179675-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: भाजपा के पूर्व विधायक के भाई को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: भाजपा के पूर्व विधायक के भाई को मारी गोली, गंभीर
Wed, 19 Jul 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के बड़े भाई नीरज ओझा (52) को मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कार्यालय के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें रानीगंज सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा मंगलवार की शाम अपने समर्थकों और भाई नीरज ओझा के साथ बभनमई पैतृक गांव स्थित कार्यालय पर बैठे थे। इस बीच नीरज मोबाइल पर बात करते हुए कार्यालय से बाहर हाईवे की ओर निकले। तभी घात लगाकर बैठे अज्ञात लोगों ने नीरज पर एक के बाद एक चार गोलियां दागीं। नीरज ने खतरा भांपकर बचाव किया पर फायरिंग के दौरान एक गोली उनके बाएं पैर की जांघ में जा लगी। जानकारी के बाद पूर्व विधायक धीरज ओझा अपने घायल भाई नीरज को लेकर रानीगंज सीएससी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंचे सीओ रानीगंज विनय कुमार साहनी और थानाध्यक्ष रानीगंज सर्वेश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ विनय साहनी ने बताया कि अभी घटना की छानबीन की जा रही है। घटनाक्रम और हमलावरों के बारे में घायल नीरज से जानकारी ली जाएगी। हमलावर पैदल थे, या वाहन से आए, वे गोली मारने के बाद किधर भागे, उस वक्त कुछ बोले या नहीं, इन बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं, जिससे हमलावरों का सुराग मिले। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई हैं। उन्हें चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।