फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five students got admission in MBBS on the first day

पहले दिन पांच एमबीबीएस के छात्रो ने मेडिकल कॉलेज में कराया दाखिला

Thu, 03 Feb 2022 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Five students got admission in MBBS on the first day
पूरे केशवराय मेडिकल कालेज में प्रवेश लेने को पहुंचे चयनित छात्र। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
नवनिर्मित डॉ. सोनेलाल पटेल राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार से एमबीबीएस की सौ सीटों के लिए दाखिला शुरू हो गया। पहले दिन पांच छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। दूसरे जनपद से आने वाले छात्र-छात्राओं को दाखिला कराने में डीडी बनवाने को लेकर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

दो अरब 13 करोड़ रुपये से पूरेकेशवराय में तैयार नवनिर्मित डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू हो रही है। कुल सौ सीटों पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाना है। बुधवार को चयनित दस छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचे। इनमें पांच का दाखिला किया गया। प्राचार्य डॉक्टर आर्य देशदीपक ने बताया कि पहले दिन दस छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए कॉलेज आए थे। पांच ने प्रवेश ले लिया है।
विज्ञापन

पांच लोगों के कागजात अधूरे थे। उन्होंने बताया कि कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को 36 हजार रुपये के डीडी के साथ एक शपथ पत्र जमा करना है। दस हजार रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा कराए जा रहे हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए पहले दिन लखनऊ से मोहम्मद शहजाद, सैफाबाद पट्टी से आदित्य तिवारी, प्रयागराज से साक्षी समेत पांच छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज जाने के लिए बहाना पड़ रहा पसीना
मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों, डॉक्टरों और और प्रवेश के लिए आ रहे एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को कॉलेज तक पहुंचने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। दरअसल, प्रतापगढ़-गड़वारा मार्ग से मेडिकल कॉलेज जाने वाले लिंक मार्ग पर बाईपास का निर्माण शुरू हो गया है। कॉलेज के समीप निर्माण कार्य तेज रफ्तार से हो रहा है। हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। पेड़ों के जड़ को जमीन से निकालने के लिए जेसीबी से खुदाई कराई जा रही है।

कॉलेज के पास ही जेसीबी चालक ने पेड़ के जड़ को निकालने के लिए सड़क को काफी दूर तक खोद दिया है। इससे चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों के आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। प्राचार्य डॉक्टर आर्य देशदीपक ने बताया कि सड़क की खुदाई कर देना गलत है। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed