फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fistful policeman beaten, in line

Pratapgarh News: इश्कमिजाज सिपाही की पिटाई, लाइनहाजिर

Wed, 20 Dec 2023 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fistful policeman beaten, in line
नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज पुलिस चौकी में तैनात इश्कबाज सिपाही सचिन की हरकत से तंग होकर ग्रामीणों ने पिटाई ही नहीं की एसपी से शिकायत भी कर दी। वह गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन लोग उसे घसीटकर पीटते रहे। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

कटरामेदनीगंज पुलिस चौकी में तैनात सिपाही सचिन अक्सर बड़नपुर एक युवती के चक्कर में आता जाता था। शंका होने पर ग्रामीण कई दिनों से उसे रंगे हाथ पकड़ने की फिराक में थे। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की शाम सिपाही सचिन फिर युवती से मिलने पहुंचा। मौका देख लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

गांव की बेटी से बेजा हरकत करने के आरोपी सिपाही की लात-घूंसों से पिटाई करने लगे। वह लोगों से गिड़गिड़ाते हुए गलती मांगता रहा, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। इश्कबाज सिपाही की सूचना पर चौकी के दूसरे पुलिसकर्मी पहुंचे। हालांकि इस बीच सिपाही युवती के परिवार वालों से शिकायत न करने के लिए हाथ-पैर जोड़ता रहा। दोनों पक्षों ने चुप्पी साध ली। चौकी प्रभारी से लेकर पुलिसकर्मी भी मौन साधे रहे। मंगलवार को सिपाही की पिटाई का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना तो कोतवाली पुलिस हरकत में आई। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने उसे लाइन में आमद करने का फरमान सुनाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिपाही सचिन बाघराय में तैनाती के दौरान इश्कबाजी के फेर में ही निलंबित किया गया था। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रैक्टर का पता नहीं, मुकदमा दर्ज कर खामोश हुई पुलिस
किराए पर दिए गए ट्रैक्टर के लिए लोग भटक रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस खामोश है। थाना क्षेत्र के पूरे मुरली निवासी संतोष कुमार मिश्रा का आरोप है कि पूरनपुर निवासी छोटेलाल यादव ने 22 हजार रुपये किराए पर ट्रैक्टर लिया था। कुछ लोगों ने ट्रैक्टर के लिए छोटेलाल को बंधक बनाकर मैनपुरी उठा ले गए। इस मामले में पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सोमवार को एसपी के आदेश पर जेठवारा पुलिस ने संतोष मिश्रा, सराय नाहर राय देशदीपक पांडेय, अकरियापुर निवासी विमलेश पांडेय, हथिगवां के जमील फारूकी की तहरीर पर छोटेलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब मुकदमा दर्ज कराने वाले अपने ट्रैक्टर के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed