फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   First he made her drink alcohol, then he strangled her with a towel, when her breathing did not stop

Pratapgarh : पहले पिलाया शराब फिर गमछे से कसा गला, नहीं रूकी सांस तो हथौड़ी से कूंच दिया सिर

Sat, 05 Jul 2025 06:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 06:45 PM IST
सार

दोस्त की बहन से प्रेम करना युवक को भारी पड़ गया। दोस्त ने विवाद होने पर हत्या की साजिश रची। घर से दूर ले जाकर शराब के नशे मेें युवक की हथौड़ी से सिर कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
First he made her drink alcohol, then he strangled her with a towel, when her breathing did not stop
घटनास्थल की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

दोस्त की बहन से प्रेम करना युवक को भारी पड़ गया। दोस्त ने विवाद होने पर हत्या की साजिश रची। घर से दूर ले जाकर शराब के नशे मेें युवक की हथौड़ी से सिर कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानीपुर निवासी राज वर्मा (18) का पड़ोसी दोस्त के बहन के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोस्त के मामा का लड़का अवधेश गिरी कई बार राज वर्मा को मना भी किया। करीब 20 दिन पहले दोस्त की पत्नी प्रेमी जोड़े को एक साथ देख लिया। राज को फटकार लगाई। उसके बाद से दोस्त शिवम गिरि ने मामा के लड़के अवधेश गिरि के साथ हत्या की साजिश करने लगा। दो जुलाई को दोनों ने राज को शराब पीने के बहाने बुला लिया।

विज्ञापन


सगरा सुंदरपुर बाजार से शराब खरीदने के बाद चाट, चाऊमिन और मंचूरियन पैक कराया। तीनों एक साथ दखिनहन का पुरवा की बाग में झाड़ियां के पास बैठकर शराब पीने लगे। राज को नशा होने पर दोनों ने मिलकर गमछे से उसका गला कस दिया। इसके बाद राज की सांसे चलती रही। हत्यारोपियों ने स्कूटी की डिग्गी से हथौड़ी निकाल कर सिर को बुरी तरह से कूंच दिया। हत्या के बाद आरोपी स्कूटी से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में खजूरी मोड़ से आगे बढ़ने पर एक मुर्गी फार्म से करीब सौ मीटर की दूरी पर सूनसान स्थान पर हथौड़ी को फेंक दिया। शव बरामद होने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्यारोपी ज्ञानीपुर निवासी शिवम गिरि और अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सोनारीकला टीकरमाफी निवासी अवधेश गिरि को सांगीपुर के रंगोली चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी, दो मोबाइल व स्कूटी बरामद की है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार कोर्ट समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed