{"_id":"662ab9905f3b69f9550ea699","slug":"fire-rained-from-the-sky-heat-waves-made-everyone-miserable-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-116049-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आसमान से बरसी आग, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आसमान से बरसी आग, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
Fri, 26 Apr 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में कॉलेज से घर जाती छात्राएं। संवाद
आसमान से बरस रही आग कम नहीं हो रही है। तापमान बढ़ने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा और अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर में चलने वाले लू के थपेड़ों से चेहरा झुलसता रहा।
भीषण गर्मी ने लोगों का सुकून छीन लिया है। लू के थपेड़ों ने दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 21.5 और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती भी लोगों को परेशान कर रही है। गांव से लेकर शहर तक बिजली कटौती हो रही है। गांव में तो छह से आठ घंटे ही औसतन बिजली मिल पा रही है तो शहर में भी 24 घंटे में कम से कम पांच से आठ बार बिजली गुल हो रही है। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर अभी जारी रहेगा।