फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fire in coal laden moving goods train

Pratapgarh News: कोयला लदी चलती मालगाड़ी में लगी आग

Tue, 20 Dec 2022 11:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
fire in coal laden moving goods train
रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी में आग लगने से निकलता धुंआ। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
कचलती कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक आग लग गई। वैगन से धुआं उठता देखकर रेल अफसरों के साथ कर्मचारियों की सांस फूलने लगी। हालांकि जंक्शन पर प्रेशर मशीन से वैगन में लगी आग को बुझाया गया। हादसा टलने के बाद रेल विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मुगलसराय से कोयला लादकर एक मालगाड़ी पानीपत की ओर जा रही थी। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे पृथ्वीगंज से मालगाड़ी गुजर रही थी। तभी रेल कर्मचारियों का ध्यान उस ओर गया। वैगन से आग की चिंगारी संग धुआं उठता देख कर्मचारियों ने मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक प्रतापगढ़ को दी।
विज्ञापन

आननफानन स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी को लूप लाइन पर ले लिया। मालगाड़ी रुकते ही रेल कर्मचारी ट्रेन धुलाई में प्रयोग होने वाले वाशिंग लाइन के प्रेशर मशीन से आग बुझाने लगे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद वैगन पानी से भर गया। जिससे आग भी बुझ गई और धुआं उठना भी बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब जाकर रेल विभाग ने राहत की सांस ली। एक घंटे बाद मालगाड़ी को पानीपत के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक शमीम ने बताया कि गेट के पास रगड़ के कारण एक बैगन में धुआं उठ रहा था। आग नहीं लगी थी। जिसे बुझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed