फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire caused devastation amid strong winds, 11 residential sheds burnt

Pratapgarh News: तेज हवाओं के बीच आग ने मचाई तबाही, 11 रिहायशी छप्पर जले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fire caused devastation amid strong winds, 11 residential sheds burnt
नगर कोतवाली के खजुरनी बोधी पांडेय का पुरवा में मंगलवार दोपहर अचानक लगी आग ने तेज हवा के बीच तबाही मचाई। आग से 11 रिहायशी छप्पर जल गए। पशुशाला में बंधी 14 बकरियां मर गईं। आग बुझाने में तीन लोग भी झुलस गए।
विज्ञापन

बोधी पांडेय का पुरवा खजुरनी में अज्ञात कारणों से कमलेश, सुनील व अनिल के रिहायशी छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के बीच आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के दूसरे छप्पर व कच्चे मकान को अपने आगोश में ले लिया। धधक रही आग के बीच पशुशाला में भी आग लग गई। जिसमे 14 बकरियां जल मरी। ग्रामीण फायरब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने में जुट गए। पीड़ित परिवार की गृहस्थी भी जलकर राख हो गई। पड़ोस के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। इस दौरान आग बुझाने में प्रिया 30, काजल 22 व 16 वर्षीय विकास झुलस गया। तीनों को एंबुलेंस उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने सुलग रही आग पूरी तरह से बुझाया। पीड़ित परिवार के नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम शाम को पहुंची।
विज्ञापन

आग लगने से खेत में रखा भूसा जलकर राख
बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के गुजवर गांव के बगल खेतों में रखे भूसे में मंगलवार की सुबह अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटे देख गांव वाले खेत की तरफ पहुंचे और आग बुझाने लगे। ग्राम प्रधान सरवर की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान किसान अब्दुल कलाम, तौफीक अहमद, तारिक अहमद, अजीम अहमद, अफसार अहमद, अब्बुल अहमद का भूसा जलकर राख हो चुका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पंप कैनाल में लगी आग
घुईसरनाथ धाम। देऊम पंप कैनाल में मंगलवार की शाम अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख पंप पर तैनात कर्मचारी ने विद्युत उपकेंद्र व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक वहां केबल के साथ ही कुछ उपकरण भी जल गए। सूचना पर पहुंचे जेई राज बहादुर यादव ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। मामूली दिक्कत आई हैं। उसे दूर किया जा रहा है। बता दें कि देऊम पंप कैनाल से लगभग आधा दर्जन गांवों में नहर के जरिए पानी पहुंचाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed