फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire burns eight houses, fire capsize with gas cylinder

आग से आठ घर जले, गैस सिलेंडर फटने से मचा हडक़ंप

Sat, 25 May 2019 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fire burns eight houses, fire capsize with gas cylinder
आग - फोटो : pratapgarh
उदयपुर थाना क्षेत्र के कांटी दर्रा गांव में शनिवार दोपहर सरपत में लगाई गई आग से भडक़ी चिंगारी दावानल बन गई। देखते ही देखते आठ लोगों के घरों को जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान तीन घरों में आग की चपेट  में आने से तीन सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गए। तेज आवाज होने से गांव में हडक़ंप मच गया। दीवारें चटक गईं। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र के कांटी दर्रा गांव में शनिवार दोपहर सरपत में लगाई आग से भडक़ी ङ्क्षचगारी से बगल के जगदेव के छप्परनुमा घर में आग लग गई। देखते ही देखते बगल के कुंदन, अजय, कमलजीत, राम सिंह, इंद्रजीत, लालबहादुर व विजय के घर भी जलने लगे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। कुंदन के परिजन घटना के बाद बिलखने  लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी बेटी का वरीक्षा होना था। परिजनों ने जरूरी सामान की खरीदारी की थी। सब आग में जल गया। अजय व जगदेव के घर रखी नकदी भी जलकर राख हो गई। अजय, कुंदन व कमलजीत के घर रखे गैस सिलेंडर फट गए।


जिसकी वजह से घर की दीवारों में दरार आ गई। आग की चपेट में आने से गांव में लगा ट्रांसफार्मर भी धू धू कर जल गया। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने तहसीलकर्मियों को भेज कर क्षति का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed