{"_id":"6ace6e3cc7d5e7a9b70b5e9c","slug":"fir-registered-against-field-officer-and-driver-for-accepting-a-bribe-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-180044-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रिश्वत लेने वाले फील्ड अफसर और चालक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रिश्वत लेने वाले फील्ड अफसर और चालक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कृषि और पशुशाला के लिए लोन स्वीकृत कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए भूमि विकास बैंक (एलडीबी) के फील्ड अफसर हरिश्चंद्र चौरसिया और उनके चालक आजाद सरोज के खिलाफ मंगलवार को फतनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज की टीम की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के सुजहा निवासी शिकायतकर्ता रविंद्र सिंह ने रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन से की थी। कृषि ऋण के लिए स्वीकृत 2.70 लाख रुपये में से 1.35 लाख रुपये ही उसके खाते में आए थे। शेष 1.35 लाख रुपये खाते में भेजने की रिपोर्ट लगाने के नाम पर फील्ड अफसर हरिश्चंद्र चौरसिया ने पहले 27 हजार रुपये रिश्वत मांगी।
10 हजार रुपये तत्काल देने के साथ 17 हजार रुपये बाद में देने की बात कही थी। शिकायत का संज्ञान लेकर एंटी करप्शन ने 500-500 रुपये के 20 नोटों पर फिनाफ्थलीन पाउडर लगाकर रविंद्र सिंह को दिया था। फील्ड अफसर ने रविंद्र को गीता नगर चौराहे पर बुलाया। वहां से धरी गांव स्थित पेट्रोल पंप ले गया। वहां कार में ही रुपये लिए। रामापुर के पास एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। फील्ड अफसर के पास से 36,490 रुपये बरामद किए गए। सीओ रानीगंज प्रशांत राज ने बताया कि टीम की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।