फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fir on 15 people

प्रधान सहित आठ नामजद और 15 अज्ञात पर एफआईआर

Sat, 14 Sep 2019 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
fir on 15 people
प्रधान सहित आठ नामजद और 15 अज्ञात पर एफआईआर
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस पर हमले का मामला, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश
कुंडा। शातिर बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई पुलिस पर हमले के मामले में प्रधान सहित आठ नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। वह परिजनों के साथ घर में ताला बंदकर फरार हो गए हैं।

हथिगवां थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात में बिहरिया गांव में वांछित नवीउल्ला की तलाश में दबिश दी थी। इस दौरान गांव के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस पर पुलिस पीछे हट गई। सूचना पर दो थानों की फोर्स के साथ हथिगवां एसओ पहुंचे थे। इस दौरान गांव से लोग भाग निकले। इस पर पुलिस लौट आई। शुक्रवार को पुलिस ने सिपाही अजय पाल, चंदन चौहान, विपिन कनौजिया व नरेंद्र कुमार का मेडिकल कराया। इसके बाद देर रात में गांव के प्रधान तौकीर अहमद पुत्र जैनउल्ला, आमिर, तफसीर, तौहीद अहमद, जीशान, हबीब, इरफान, उसमान व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, गालीगलौज, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह ताबड़तोड़ दबिश दी। वह घर छोड़कर फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed