फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Female students took on administrative responsibilities.

Pratapgarh News: छात्राओं ने संभाले प्रशासनिक दायित्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Female students took on administrative responsibilities.
मिशन शक्ति के तहत नवरात्र के छठें दिन श्रीराम बालिका इंटर कॉलेज चिलबिला की छात्रा लक्ष्मी मौर्य
मिशन शक्ति के तहत नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को श्री राम बालिका इंटर कॉलेज चिलबिला की कक्षा 11वीं की छात्रा लक्ष्मी मौर्या को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक का प्रभार दिया गया। डीआईओएस के रूप में लक्ष्मी ने जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जनपद, मंडल एवं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में पत्र भेजा।
विज्ञापन

इसी प्रकार पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा वर्षा कौशल को सह जिला विद्यालय निरीक्षक का दायित्व सौंपा गया। इधर, अमर जनता इंटर कॉलेज पूरे वैष्णव कटरा गुलाब सिंह की कक्षा 12वीं की छात्रा याशिका वर्मा को एक दिन के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी का प्रभार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed