{"_id":"6560cafadec33ac9e306b714","slug":"fathers-breathing-stopped-before-daughters-baby-got-up-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-7974-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संपादित<bha>--<\/bha>बेटी की डोली उठने से पहले थमीं पिता की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>बेटी की डोली उठने से पहले थमीं पिता की सांसें
Fri, 24 Nov 2023 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 24 Nov 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
बेटी को पूरे अरमानों के साथ विदा करना हर पिता का सपना होता है लेकिन पट्टी कोतवाली के कठार गांव के दिनेश सिंह का यह सपना नहीं पूरा हो सका। बृहस्पतिवार को बेटी प्रीती की बरात आई थी लेकिन जयमाल होने के बाद ही दुल्हन के पिता की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज और वहीं से प्रयागराज ले जाया गया लेकिन, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इससे घर में मातम पसर गया।
फतेहपुर जनपद के डडियार कोर्रा कनक के शुभम की शादी प्रीती सिंह से तय हुई थी। बृहस्पतिवार को बरात पहुंची। धूमधाम से जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा, दुल्हन समेत परिजन फिल्मी गाने पर डांस कर रहे थे। इसी बीच दिनेश के सीने में अचानक तेज दर्द उठा तो खुशी वाले घर में चीख-पुकार मच गई।
आनन-फानन में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे। हालांकि गमजदा माहौल में विवाह की रस्में पूरी की गईं। बेटी संग परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।