फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmers can increase their income by cultivating cash crops cherry, strawberry, dragon fruit

Pratapgarh News: किसान नकदी फसल चेरी, स्ट्रावेरी, ड्रैगन फ्रूट की खेती करके बढ़ा सकते हैं आमदनी - डीएम

Wed, 19 Jul 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 19 Jul 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers can increase their income by cultivating cash crops cherry, strawberry, dragon fruit
चेरी, स्ट्रावेरी, ड्रैगन फ्रूट की खेती कर किसान बढ़ा सकते हैं आय- डीएम
विज्ञापन

- कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू में खरीफ मेला, कृषि प्रदर्शनी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
परियावां। डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने किसानों का आह्वान किया है कि नकदी फसल के रूप में चेरी, स्ट्रावेरी, ड्रैगन फ्रूट की खेती करके वे अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र ऐसी संस्था हैं ,जो किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। किसानों को आधुनिक विधि से खेती करके उत्पादकता का भरपूर लाभ लेना चाहिए।



पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह जयंती पर बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू में आयोजित खरीफ मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया। उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि जब तक किसान आत्मनिर्भर नहीं होगा, तब तक विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने किसानों से प्रमाणिक बीजों का प्रयोग करने का आह्वान किया है। सीडीओ ईशा प्रिया ने महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने किसानों को नवीनतम तकनीक से खेती करने का टिप्स दिए। पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने स्वागत और डाॅ. एके श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, जयसिंह सिसोदिया, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, डीएचओ सुनील कुमार शर्मा, डाॅ. नवीन कुमार सिंह, भाष्कर शुक्ला, अजय सिंह, स्वाती दीपक दुबे, डा. अवधेश कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।


---------
स्टाॅल का निरीक्षण करते रहे किसान
किसानों के लिए मेले में कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू, कृषि विभाग, कृषि रक्षा इकाई, एनआरएलएम, संजीवनी सुपर टेक बीफार्म, काॅवेरी सीड्स, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने अलग-अलग स्टाॅल लगाए थे। किसान स्टाॅलों पर खाद, बीज की जानकारी लेते रहे। कृषि विभाग के स्टाॅल पर मृदा परीक्षण की जानकारी लेने के लिए किसानों भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed