फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmer hanging on the noose, death

घर में फंदे पर झूला किसान, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था

Tue, 16 Jun 2020 12:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 16 Jun 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer hanging on the noose, death
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
 आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिससे घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के लखनामऊ पारा निवासी रमेश कुमार पाल (52) खेती करता था। उसके पिता रेलवे में कर्मचारी थे। कुछ लोगों के चक्कर में फंसकर रमेश ने मेहनत की कमाई को पानी की तरह बहा दिया था। मौजूदा समय में वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

रविवार देर रात अपने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर वह फांसी के फंदे पर झूल गया। इस बीच परिवार के लोग उसे खोजने लगे। उसे लगातार आवाज देते रहे, लेकिन भीतर से कोई हलचल नहीं हुई। बाद में पड़ोस के लोगों की मदद से परिजन दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे।
विज्ञापन


देखा तो पंखे के हुक के सहारे वह लटक रहा था। यह देख परिजन बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। अभी किसी की भी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed