{"_id":"6abeb57a961882f4400a17af","slug":"farmer-dies-under-suspicious-circumstances-after-going-to-guard-his-field-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-179010-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध दशा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध दशा में मौत
विज्ञापन
खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकले किसान की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सैय्यदयासीनपुर गांव में 52 वर्षीय दयाराम सरोज बुधवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर खेत की रखवाली करने के लिए निकले थे। देर रात कुछ ग्रामीणों ने उन्हें खेत में अचेत अवस्था में पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी कालाकांकर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दयाराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बेटी और एक बेटा है। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।