{"_id":"653e80f614a67855a00c01f4","slug":"farmer-dies-due-to-electric-shock-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-6681-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
Sun, 29 Oct 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 29 Oct 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
सब्जी की फसल की सिंचाई के लिए पंपिग सेट चलाते समय करंट की चपेट में आने रामचंद्र पटेल की मौत हो गई। जयरामपुर निवासी रामचंद्र पटेल खेतों में सब्जी की फसल उगाकर बाजार में बेचने का काम करता था। रविवार की शाम टमाटर की फसल को सींचने के लिए पंपिंग सेट का तार बोर्ड में लगा रहा था। अचानक खुले तार में करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बचाया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक की पत्नी अनारकली, दो बेटी और दो बेटे रोते बिलखते रहे। संवाद
विज्ञापन