{"_id":"6abd77434ce7b0c7390f4257","slug":"farmer-dies-after-being-buried-under-debris-when-ceiling-plaster-collapses-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-178945-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: टूटकर गिरा छत का प्लास्टर मलबे में दबे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: टूटकर गिरा छत का प्लास्टर मलबे में दबे किसान की मौत
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर में मंगलवार की रात छत का प्लॉस्टर व ईंट टूटकर गिरने से मलबे में दबे किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। बरहूपुर निवासी रामकुमार वर्मा उर्फ टुनटुन (55) मंगलवार की रात घर के बरामदे में मोबाइल चला रहे थे। परिजन सोने चले गए।
बेटा भानु प्रताप वर्मा कमरे के बाहर बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। मोबाइल चलाने से बेटी की पढ़ाई में आ रही दिक्कत को देख वह कमरे में चल गए। रात करीब 10 बजे अचानक कमरे से तेज आवाज आने पर बेटा मौके पर पहुंचा। प्लॉस्टर व ईंट के मलबे में दबे पिता को देख बेटे ने शोर मचाया। शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में रामकुमार को मलबे से बाहर निकाला।
पैर और सिर में चोट आने से लहूलुहान पिता को लेकर बेटा ग्रामीणों के साथ मेडिकल कॉलेज के लिए निकला। हालांकि किशुनगंज पहुंचने पर रामकुमार अचेत हो गए। सदर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सक के पास परिजन ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया। मृतक को इकलौता बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है।