फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Family members, angry with the love affair, killed the teenager

Pratapgarh News: प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने की थी किशोरी की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Family members, angry with the love affair, killed the teenager
प्रेम प्रसंग के कारण नाराज परिजनों ने किशोरी को फंदे से लटकाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। मामा की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के आरोपी परिजनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर निवासी इंद्रमणि मिश्र उर्फ भुंवर की बेटी करीब छह माह पूर्व मामा के घर से लौटी थी। सिंगरामऊ स्थित विद्यालय में कक्षा दस में दाखिला कराया गया। 20 जून को गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के समय किशोरी का परिवार लापता हो गया। पिता ने कुछ लोगों से दर्शन के लिए बाहर जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

किशोरी का मामा जौनपुर के बदलापुर स्थित कोडराकला निवासी राकेश दूबे बहनाई के घर आया। संदिग्ध दशा देख लौट गया। दो जुलाई को आसपुर देवसरा थाने में तहरीर देकर भांजी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप बहन मोनी और बहनोई इंद्रमणि पर लगाया। मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए तीन टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने माता-पिता के साथ कुछ करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ से सुराग मिला कि किशोरी की हत्या कर शव घर से 300 मीटर दूर तालाब के किनारे दफनाने के बाद माता-पिता दोनों छोटे बेटों के साथ फरार हो गए।
नायब तहसीलदार लालमणि की मौजूदगी में पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी माता-पिता, चाचा, फूफा, चचेरे भाई समेत पांच को गिरफ्तार किया। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

घटना को आत्महत्या दिखाने का किया प्रयास
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण किशोरी की हत्या की थी। घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए हत्या कर मृतका को फांसी पर लटका दिया। पिता के शिनाख्त पर ही पुलिस ने पीथापुर स्थित गजिया तालाब के समीप खुदाई कर क्षत विक्षत शव को बरामद किया था। पुलिस ने पिता इंद्रमणि मिश्र, मां मोनी, राममणि मिश्र, कंचना मिश्रा, आलोक को तेलियानी नहर की पुलिया से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed